माता-पिता के लिए जानकारी

आपका बच्चा अवकाश के समय में कुछ नया करना चाहता है

Print

आपका बच्चा अपने खाली समय में बहुत कुछ कर सकता है और नई चीज़े सीख सकता है। ऐसे कई सस्ती और निःशुल्क ऐक्टिविटीज़ हैं जो आप फ्रैंकफर्ट एम माइन में कर सकते हैं।

यहाँ पर आपको निम्नलिखित के बारे में जानकारी मिलेगी:

क्या आप कला, संस्कृति, खेल की तलाश कर रहे हैं?

फ्रैंकफर्ट के संग्रहालयों, थिएटरों और ओपेरा हाउस में बच्चों के लिए कई कार्यक्रम होते हैं। बच्चों के लिए कई प्रदर्शन भी होते हैं। ऐसी कई चीज़ें हैं जिनमें बच्चे भाग ले सकते हैं और सीख सकते हैं। आपको और जानकारी फ्रैंकफर्ट एम माइन के शहर की वेबसाइट पर मिल सकती है।
www.frankfurt.de/angebote-fuer-kinder

फ्रैंकफर्ट के संग्रहालयों द्वारा संचालित "Satourday" कार्यक्रम परिवारों को महीने के अंतिम शनिवार को संग्रहालयों में निःशुल्क प्रवेश देता है। कई संग्रहालय भाग लेते हैं:
www.kultur-frankfurt.de/satourday

Frankfurter Flöhe बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम चलाते है। बच्चे पूरे जर्मनी के भिन्न पहनावे में विभिन्न नाटक देखने जार सकते हैं। फ्रैंकफर्ट के कई जिलों में प्रदर्शन होते हैं, और प्रवेश की कीमत 0.50 से 4.00 EUR तक होती है:
www.kinderkultur-frankfurt.de

फ्रैंकफर्ट में एक सीटी पुस्तकालय है: Stadtbücherei। इस पुस्तकालय की शहर के विभिन्न भागों में शाखाएं हैं। आप इन पुस्तकालयों से किताबें ले सकते हैं। आप सीडी, फिल्में और गेम भी यहां से ले सकते हैं। यहाँ पर सरल जरमन भाषा में लिखा है कि आप कैसे यहाँ से चीज़ें ले सकते हैं:
www.frankfurt.de/stadtbuecherei

फ्रैंकफर्ट में ऐसे कई स्विमिंग पूल हैं जो 14 साल तक के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश देते हैं:
www.frankfurter-baeder.de/suche

क्या आपको भ्रमण या प्रवेश परीक्षा के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता है?

फ्रैंकफर्ट में बच्चे अपने खाली समय में बहुत कुछ कर सकते हैं। आपको यहां एक अवलोकन मिलेगा। 2020 से 18 वर्ष की उम्र तक के बच्चों के लिए "केयूएफटीआई" (Kultur- und Freizeitticket) की टिकट मुफ्त उपलब्ध है। यह टिकट होने से बच्चों और युवाओं को कई संग्रहालय प्रदर्शनियों और चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश मिलता है। यहाँ और पता करें:
www.kultur-frankfurt.de

Kulturpass मामूली आय सहायता पर जीने वाले लोगों को केवल 1.00 यूरो में कई संग्रहालयों और थिएटर प्रदर्शनों में प्रवेश देता है। आप 3.00 EUR में इससे Schauspiel Frankfurt, Oper Frankfurt और Alte Operation में प्रदर्शन देख सकते हैं। कल्चर पास के लिए आवेदन करने के लिए सभी ऑफर और जानकारी यहां पाई जा सकती है:
www.kulturpass.net

आप शिक्षा और सहभागिता पैकेज (BuT) के साथ वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए (केवल 0 और 17 वर्ष के बीच के बच्चों और युवाओं के लिए)।
www.frankfurt.de/but

क्या आफ अन्य माता-पिता, बच्चों और परिवारों से मिलना चाहते हैं?

फ्रैंकफर्ट के प्रायः प्रत्येक जिले में माता-पिता, बच्चों और परिवार के मिलने के स्थान हैं। वहाँ आप अन्य माता-पिता और उनके बच्चों से मिल सकते हैं, और आपको चिंतित करने वाली बातों और समस्याओं के बारे में अन्य लोगों से चर्चा कर सकते हैं। बच्चे यहाँ खेल सकते हैं और दोस्त बना सकते हैं:
www.kinderbuero-frankfurt.de/eltern-kind-gruppen

विभिन्न ज़िलों में स्थित बच्चों और परिवार के केन्द्र कई पेशकश करते हैं, जैसे कि:

  • माँता, पिता और बच्चों के लिए ओपन मीटिंग
  • माता-पिता और बच्चों के ग्रुप
  • पालन-पोषण के कोर्स
  • माता-पिता और बच्चों के लिए संगीत और व्यायाम
  • माता-पिता के लिए जानकारी और सलाह

परिवार, माता-पिता और बच्चों के लिए शिक्षा संस्थानों की पूरी सूची आपको यहां मिलेगी:
www.familienbildung-in-frankfurt.de

क्या आप हाल में होने वाले कार्यक्रमों और अन्य ऐक्टिविटीज़ के बारे में आम जानकारी खोज रहे हैं?

फ्रैंकफर्ट में ऐसी कई चीज़ें हैं जो बच्चे और युवा कर सकते हैं। साहसिक खेल के मैदान, प्ले हाउज़, युवा क्लब और लड़कियों के लिए सुविधाएं हैं। देपहर और छुट्टियों के लिए भी रोमांचक कार्यक्रम हैं। आपको बच्चों के लिए ऐक्टिविटीज़ के बारे में फ्रैंकफर्ट एम माइन के शहर की वेबसाइट पर जानकारी मिल सकती है। बस ज़िले का नाम और अपने बच्चे की उम्र लिखें। आप अपने बच्चे के लायक सही स्थल या कार्यक्रम पा सकेंगे।
www.frankfurt.de/freizeit

Ferienkarussell शिक्षाप्रद और फ्री-टाइम कार्यक्रम विभिन्न प्रकार की अवसर प्रदान करता है जिनमें हेसे में स्कूल की छुट्टियों के दौरान बच्चे भाग ले सकते हैं। कई शिक्षाप्रद और फ्री-टाइम कार्यक्रम हैं:
www.ferienkarussell-frankfurt.de

Rhein-Main4Family.de पर आप कार्यक्रमों और फ्रीृटाइम ऐक्टिविटीज़ पर सुझाव और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको यहां शिक्षा और सीखने के बारे में जानकारी भी मिल सकती है।
www.rheinmain4family.de

पारिवारिक पत्रिका Kuckuck में बच्चों और माता-पिता के लिए सभी प्रकार की कार्यक्रमों, कोर्स, अवकाश कार्यक्रमों और फ्री-टाइम ऐक्टिविटीज के बारे में जानकारी शामिल है:
www.kuckuck-magazin.de

मुखपृष्ठ पर वापस जाएं "माता-पिता के बारे में जानकारी"

विषय चुनें AmkA.Info Online – जानकारी, सलाह केन्द्रों, सेवाओं के लिए गाइड

 

बस हमसे पूछें! सलाह केन्द्र AmkA.Info

यदि आपको कुछ और पूछना है: AmkA.Info आपकी मदद कर सकता है।

फोन: (069) 212-4 15 15

या हमें ई-मेल करें इस पते पर: amka.info@stadt-frankfurt.de

हम जर्मन और अंग्रेजी  बोलते हैं।

ब्रोशर: Frankfurt kann günstig

Frankfurter Bündnis für Familien का ब्रोशर सस्ते और मुफ्त फ्री-टाइम ऐक्टिविटीज का व्यापक अवलोकन प्रदान करता है।
www.kinderbuero-frankfurt.de/frankfurt-kann-guenstig

सलाह: Beratung vor Ort

क्या आप परिवार के लिए वित्तीय सहायता और सुझाव खोज रहे हैं? बचत कैसे की जाए, इस विषय पर आपको स्थानीय सलाह मिल सकती है। आपको धनराशि कहां मिल सकती है। माता-पिता एक्सकर्शन, दोपहर के भोजन और फुरसत की गतिविधियों के लिए धन-राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको वित्तीय सहायता शिक्षा और सहभागिता पैकेज (BuT) से मिल सकती है। कल्चर एंड लेशर टिकट (केयूएफटीआई) होने से बच्चों और युवाओं को कई चिड़ियाघर और संग्रहालय में निःशुल्क प्रवेश मिलता है।

उसी स्थान पर stadtRAUMfrankfurt से सलाह पाएं। सभी तारीखें और जानकारी:
www.amka.de/beratung-vor-ort