माता-पिता, बच्चे और स्कूल

आपका बच्चा पाँचवे ग्रेड में प्रवेश करने वाला है

Print

आपके बच्चे ने प्राथमिक स्कूल का चौथा ग्रेड पूरा कर लिया है। आपका बच्चा सेकेन्डरी स्कूल में प्रवेश करने वाला है।

यहाँ पर आपको निम्नलिखित के बारे में जानकारी मिलेगी:

  • स्कूल पूरा करने के बाद क्या योग्ताएं प्राप्त की जा सकती हैं?
  • कौन सा स्कूल उपयुक्त होगा?

स्कूल पूरा करने के बाद क्या योग्ताएं प्राप्त की जा सकती हैं?

Kulturministerium Hessen (हेसे के शिक्षा और सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय) लघु फिल्मों के माध्यम से बताता है कि स्कूल पूरा करने के बाद आपका बच्चा हेसे में क्या योग्यताएं प्राप्त कर सकता है। "यू ट्यूब" पर यह फिल्में पाँच मिनट की हैं। यह कई भाषाओं में हैं।
www.youtube.com/deutsch
www.youtube.com/englisch
www.youtube.com/arabisch
www.youtube.com/französisch
www.youtube.com/türkisch

यह लिंक आपको उन सेकन्डरी स्कूलों की जानकारी पर ले जाएगा जहाँ आपका बच्चा जा सकता है। वो स्कूल पूरा करने के बाद की विभिन्न प्रकार की योग्यताओं के बारे में भी बताता है। माता-पिता चुनते हैं कि वे किस सेकन्डरी स्कूल में अपने बच्चे को भेजना चाहते हैं। शिक्षा और सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय की 28-पेज की पुस्तिका बताती है कि आप इस निर्णय को लेने में किससे मदद माँग सकते हैं। यहाँ से बुकलेट डाउनलोड करें।
इस बुकलेट में दी गई जानकारी का संक्षिप्त विवरण फ्लायर में दिया गया है। यहाँ से फ्लायर डाउनलोड करें।

कौन सा स्कूल उपयुक्त होगा?

आप तय करें कि आपका बच्चा किस स्कूल में जाएगा। प्राथमिक स्कूल के शिक्षक आपको बताएंगे कि आपके बच्चे के लिए कौन सा स्कूल सही होगा। Schulämter Hessen (हेसे स्कूल बोर्ड) की वेबसाइट बताती है कि इस सिफारिश का क्या मतलब है। आपको स्कूल बदलने के बारे में जानकारी के लिंक भी मिलेंगे।
www.schulaemter.hessen.de

फ्रैंकफर्ट एम माइन का शहर सेकन्डरी स्कूलों के लिए एक गाइड उपलब्ध कराता है। आप अपने बच्चे के लिए उपयुक्त स्कूल खोजने के लिए इस गाइड का उपयोग कर सकते हैं:
www.frankfurt.de/weiterfuehrende-schulen

Stadtelternbeirat माता-पिता प्रतिनिधि निकाय पाँचवे ग्रेड में जाने के बारे में जानकारी प्रदान करता है:
www.steb-ffm.de/uerbergang-von-4-nach-5

Stadtelternbeirat ने अरबी, अंग्रेजी, फ्रेंच, क्रोएशियाई, पोलिश, रोमानियाई, रूसी और तुर्की में इस संबंध में फ़्लायर बनाया है।
www.steb-ffm.de/flyer-uebergang-von-4-nach-5

gjb (Gesellschaft für Jugendbeschäftigung e.V., जीजेबी) युवा रोजगार असोसिएशन के एक सलाहकार इस वीडियो में स्कूल छोड़ने के बाद प्रप्त करने वाली योग्यताओं को अर्जित करने के विभिन्न तरीकों को समझाते हैं। विडियो में कई उपयोगी सुझाव हैं।
www.youtube.com/schulabschluss

मुखपृष्ठ पर वापस जाएं "माता-पिता के बारे में जानकारी"

विषय चुनें AmkA.Info Online – जानकारी, सलाह केन्द्रों, सेवाओं के लिए गाइड

बस हमसे पूछें! सलाह केन्द्र AmkA.Info

यदि आपको कुछ और पूछना है: AmkA.Info आपकी मदद कर सकता है।

फोन: (069) 212-4 15 15

या हमें ई-मेल करें इस पते पर: amka.info@stadt-frankfurt.de

हम जर्मन और अंग्रेजी  बोलते हैं ।

ओपन डे

सेकन्डरी स्कूल अपने नए छात्रों और उनके माता-पिता के लिए अपॉइंटमेंट ऑफर करते हैं। जैसे कि, आप "ओपन डे" पर स्कूल जा सकते हैं। स्कूल के हेडटीचर और क्लास-टीचर ओपन डे में स्कूल की क्लासों के बारे में बात करते हैं। यहाँ पर ओपन डे की तारीखें दी हुई हैं। आपको यहाँ स्कूल बोर्ड का पता और टेलीफोन नंबर भी मिल जाएगा। स्कूल की वेबसाइट पर ओपन डे के लिए देखें।