माता-पिता, बच्चे और स्कूल

स्कूल के बारे में सारी जानकारी

Print

स्कूल जाना आपके बच्चे की ज़िंदगी में एक रोमांचक नया मोड़ होता है।

यहाँ पर आपको निम्नलिखित के बारे में जानकारी मिलेगी:

क्या आप स्कूलों के बारे में आम जानकारी खोज रहे हैं?

Landeselternbeirat (माता-पिता का प्रतिनिधित्व करने वाला निकाय) स्कूलों के बारे में सामान्य जानकारी देता है। जानकारी को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया गया है। A से Abitur से माता-पिता की शाम के लिए E (Elternabend) से लेकर स्कूल के चयन के लिए W (Wahl) तक।
www.leb-hessen.de

आपको कई और स्कूल संबंधी विषयों के बारे में फ्रैंकफर्ट एम माइन के शहर की वेबसाइट पर जानकारी मिल सकती है। उदाहरण के लिए: माता-पिता का प्रतिनिधित्व करने वाला निकाय (Elternbeirat), बहुभाषीय स्कूल,स्कूली बच्चों के लिए समावेशन या वित्तीय सहायता (Schüler-BAföG)।  
www.frankfurt.de/schulen-in-frankfurt-am-main

आपको फ्रैंकफर्ट में स्थित सभी स्कूलों की सूची यहां मिलेगी। आप जिले के अनुसार या स्कूल के प्रकार के अनुसार भी स्कूल खोज सकते हैं।
www.frankfurt.de/schulwegweiser

"Lernmittelfreiheit" का अर्थ होता है मुफ्त किताबें और पढ़ाने की अन्य सामग्री: हेसे में स्कूली बच्चों को पाठों के लिए किताबें खरीदने की जरूरत नहीं होती है। वे स्कूल में पढ़ाए जाने वाले विषय, जैसे रसायन विज्ञान और सॉफ्टवेयर के लिए किताबें और अन्य चीजें स्कूल से लेते हैं, और स्कूल वर्ष के अंत में उन्हें स्कूल को वापस कर देते हैं। इसके बारे में और Kultusministerium Hessen (हेसे के शिक्षा और सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय) में पढ़ें:
www.kultusministerium.hessen.de/lernmittelfreiheit

मेरा बच्चा सुरक्षित तरीके से स्कूल कैसे जाएगा? क्या मुझे उसके स्कूल जाने के लिए बस या मेट्रो का खर्चा खुद देना होगा? आपको फ्रैंकफर्ट एम माइन के शहर से स्कूल जाने के संबंध में जानकारी मिल सकती है।
www.frankfurt.de/schulweg

हेसे में स्कूल की छुट्टियों की तारीखों का भी यहाँ से पता लगाया जा सकता है।
www.kultusministerium.hessen.de/ferientermine

क्या आपका बच्चा हाल ही में फ्रैंकफर्ट आया है और क्या उसे बिलकुल भी जर्मन बोलनी या बहुत कम जर्मन आती है?

Staatliches Schulamt Frankfurt में Aufnahme- und Beratungszentrum (एबीज़ेड) (फ्रैंकफर्ट के स्कूलों में बच्चों का दाखिला और सलाह केन्द्र) प्रवासी परिवारों और शरणार्थियों की सहायता करते हैं। केन्द्र संपर्क स्थान है उन स्कूली छात्रों का जिन्हें जर्मन भाषा बहुत कम या बिलकुल नहीं आती है और विदेश से फ्रैंकफर्ट में रहने आए हैं।
www.schulaemter.hessen.de/frankfurt-am-main/abz

क्या आपको स्कूल के संबंध में सहायता चाहिए?

Stadtelternbeirat फ्रैंकफर्ट में माता-पिता का प्रतिनिधित्व करने वाला निकाय है उन सभी माता-पिता के लिए जिनके बच्चे स्कूल जाने वाली उम्र के हैं।
www.steb-ffm.de

हर स्कूल में माता-पिता का प्रतिनिधी होता है जिससे आप संपर्क कर सकते हैं यदि आपको स्कूल के संबंध में कुछ शंकाएं हों।

ऐसे कई सलाह केन्द्र हैं जिनसे आप मदद ले सकते हैं। यहां और पढ़ें: आपको सहायता चाहिए। आपको सहायता चाहिए।

मुखपृष्ठ पर वापस जाएं "माता-पिता के बारे में जानकारी"

विषय चुनें AmkA.Info Online – जानकारी, सलाह केन्द्रों, सेवाओं के लिए गाइड

 

बस हमसे पूछें! सलाह केन्द्र AmkA.Info

यदि आपको कुछ और पूछना है: AmkA.Info आपकी मदद कर सकता है।

फोन: (069) 212-4 15 15

या हमें ई-मेल करें इस पते पर: amka.info@stadt-frankfurt.de

हम जर्मन और अंग्रेजी  बोलते हैं।