जब आपके बच्चा होता है, तो बहुत सी बाते नयी और रोमांचक होती हैं। आपको काफी उपयोगी जानकारी मिल सकती है।
यहाँ पर आपको निम्नलिखित के बारे में जानकारी मिलेगी:
क्या आपको गर्भवती होने के बारे में कुछ पूछना है?
यदि आपको गर्भवती होने के दौरान कुछ पूछना है या आपको समस्याएं हैं, तो गर्भधारण संबंधी परामर्श सेवाएं आपकी मदद कर सकती हैं। आप इसका अवलोकन Netzwerk Frühe Hilfen (परिवार और बच्चों के लिए सहायता गर्भधारण करने से लेकर बच्चे के 3 वर्ष की उम्र होने तक) पर देख सकते हैं:
www.netzwerk-fruehe-hilfen-frankfurt.de/schwangerenberatung
क्या आपके पहले बच्चे के होने पर इसके संबंध में आप जानकारी और सेवाएं खोज रहे हैं?
Kinderbüro Frankfurt की वेबसाइट पर एक पुस्तिका है जो बच्चे के होने के बाद के जीवन के बारे में जानकारी देती है। इस पुस्तिका के विभिन्न भाषाओं के संस्करण डाउनलोड किए जा सकते हैं: अरबी, जर्मन, प्रेंच, पश्तो, स्पेनिश, तिग्रीन्या और तुर्की।
www.kinderbuero-frankfurt.de
प्रैंकफर्ट एम माइम की Wegweiser Frühe Hilfen गाइड में गर्भवती महिलाओं और 0 से 6 वर्ष की उम्र के बच्चों वाले परिवारों के लिए उपलब्ध सेवाओं की सूची हैं:
www.frankfurt.de/wegweiser-fruehe-hilfen
Kinderschutzbund e.V. की बच्चों की गाइड में 20 से अधिक भाषाओं में नवजात शिशु के होने के बाद जीवन के बारे में प्रश्नों पर सहायता उपलब्ध है। आप जब गर्भवती हों , तब भी या फिर जब आप अस्पताल में हों तब भी बच्चों के संबंध में गाइड के लिए संपर्क कर सकती हैं। फ्रैंकफर्ट के हर मेटर्निटी क्लीनिक में बच्चों के संबंध में गाइड हैं:
www.babylotse-frankfurt.de
विभिन्न ज़िलों में स्थित बच्चों और परिवार के केन्द्र कई पेशकश करते हैं, जैसे कि:
- माँता, पिता और बच्चों के लिए ओपन मीटिंग
- माता-पिता और बच्चों के ग्रुप
- पालन-पोषण के कोर्स
- बच्चे के जन्म और बच्चे के साथ पहले कुछ महीनों के लिए आपको तैयार करने हेतु प्रसव-पूर्व क्लासें।
- माता-पिता और बच्चों के लिए संगीत और व्यायाम
- माता-पिता के लिए जानकारी और सलाह
परिवार, माता-पिता और बच्चों के लिए शिक्षा संस्थानों की पूरी सूची आपको यहां मिलेगी:
www.familienbildung-in-frankfurt.de
क्या आपको मेटर्निटी प्रोटेक्शन और माता-पिता के लिए भत्ते के संबंध में कुछ पूछना है?
मेटर्निटी प्रोटेक्शन, माता-पिता के लिए भत्ते और माता-पिता बनने पर अवकाश के बारे में आपको जो जानकारी चाहिए वह सब आपको फेडरल मिनिस्ट्री फॉर फैमिली अफेयर्स, सीनियर सिटिज़ेन्स, विमेन एंड यूथ के फैमिली पोर्टल पर मिलेगी। यह जानकारी बुल्गारियाई, जर्मन, अंग्रेज़ी, फ्रेंच, यूनानी, इतालवी, क्रोएशियाई, पोलिश, रोमानियाई, और स्पेनिश भाषाओं में उपलब्ध है।
www.familienportal.de/familienleistungen
आपको माता-पिता के लिए भत्ते के बारे में जानकारी और सलाह Hessisches Amt für Versorgung und Soziales के माता-पिता के लिए भत्ते के कार्यालय पर मिलेगी:
www.rp-giessen.hessen.de/elterngeld
माता-पिता के लिए भत्ते, मेटर्निटी प्रोटेक्शन और मेटर्निटी लाभ पर Diakonie महिला परामर्श केन्द्र में भी सलाह दी जाती है:
www.diakonie-frankfurt-offenbach/beratungsstelle-fuer-frauen
मुखपृष्ठ पर वापस जाएं "माता-पिता के बारे में जानकारी"
विषय चुनें AmkA.Info Online – जानकारी, सलाह केन्द्रों, सेवाओं के लिए गाइड
बस हमसे पूछें! सलाह केन्द्र AmkA.Info
यदि आपको कुछ और पूछना है: AmkA.Info आपकी मदद कर सकता है।
फोन: (069) 212-4 15 15
या हमें ई-मेल करें इस पते पर: amka.info@stadt-frankfurt.de
हम जर्मन और अंग्रेजी बोलते हैं।