बच्चों की देखभाल (चाइल्डकेयर), स्कूल, बच्चों का पालन-पोषण, आवकाश

माता-पिता के लिए जानकारी

Print

(© Jeannette Petri)

क्या आप बच्चों की देखभाल (चाइल्डकेयर), स्कूल, बच्चों का पालन-पोषण, आवकाश के बारे में जानकारी खोज रहे हैं?

यह वेबसाइट आपको निम्नलिखित के बारे में बताएगी:

  • जर्मनी में शिक्षा प्राणाली कैसे काम करती हैं।
  • अपने बच्चे की देखभाल कैसे करें।
  • अपने बच्चे के लिए ट्यूटर का इंतज़ाम कैसे करें।
  • धन कैसे प्राप्त करें, उदाहरण के लिए, स्कूल बस के लिए या स्कूल में दोपहर के भोजन के लिए।
  • फ्रैंकफर्ट में आप अपने परिवार के साथ क्या कर सकते हैं।

और सलाह प्राप्त करने के लिए आपकों वेबसाइट पर संपर्क करने वाले लोगों के विवरण और पते मिल जाएंगे।

हमने आपके लिए विषय के अनुसार इंटरनेट पेजों के लिंक व्यवस्थित किए हैं: क्या आपका बच्चा स्कूल जाना शुरू करने वाला है? या आपके बच्चे की स्कूली शिक्षा पूरी होने वाली है? क्या आपके बच्चे को पढ़ाई करने में मदद की आवश्यकता होती है? या आपका बच्चा बीमार है? आपको जो जानकारी चाहिए वह यहां पर त्वरित रूप से मिल जाएगी।

कुछ वेबसाइटें अरबी, अंग्रेजी, तुर्की या अन्य भाषाओं में और लिंक उपलब्ध कराते हैं। यह जानकारी पृष्ठों पर संक्षिप्त वर्णन में दी गई है।

इंटरनेट पेज जर्मन भाषा में हैं। स्कूल या प्राधिकरण कभी-कभी ऐसी जर्मन भाषा का प्रयोग करते हैं जो समझना मुश्किल होता है। इस बाषा को समझने के लिए शायद आपको सहायता की आवश्यकता हो। बस हमसे पूछें। हमें आपकी मदद करने में खुशी होगी। कृपया हम से निम्न पर संपर्क करें:

AmkA.Info सलाह केन्द्र
हमें इस नंबर पर फोन करें: 069 – 21 24 15 15

या हमें ई-मेल करें इस पते पर: amka.info@stadt-frankfurt.de

या हम से Mainzer Landstraße 293 में आ कर मिलें: सोमवार, मंगलवार, बुधवार के दिन सुबह 11 बजे ये शाम 5 बजे तक। हम जर्मन और अंग्रेजी बोलते हैं।

आप प्रवास सलाह केन्द्रों पर भी पूछ सकते हैं। वे भी आपको कई भाषाओं में सलाह दे सकते हैं। आपको फ्रैंकफर्ट में स्थित प्रवास सलाह केन्द्रों की सूची यहां मिलेगी।
www.amka.de/flyer-willkommen

AmkA.Info Online - ऑनलाइन – आपकी भाषा में गाइड

क्या आप फ्रैंकफर्ट एम माइन में आवास, काम, स्वास्थ्य या अवकाश और संस्कृति के बारे में जानकारी खोज रहे हैं? आपको हमारी गाइड में सेवाएं, सलाह केन्द्र और संपर्क करने वाले लोगों के बारे में जानकारी मिलेगी।
www.amka.de/wegweiser

बस हमसे पूछें! सलाह केन्द्र AmkA.Info

यदि आपको कुछ और पूछना है AmkA.Info आपकी मदद कर सकता है।

फोन: (069) 212-4 15 15

या हमें ई-मेल करें इस पते पर: amka.info@stadt-frankfurt.de

हम जर्मन और अंग्रेजी  बोलते हैं।